Mahashivratri-2024: राशि अनुसार करें महादेव की पूजा, हर इच्छा होगी पूरी

Pooja Joshi

Updated on:

Mahashivratri 2024 remedies

Mahashivratri 2024 remedies according to zodiac sign: हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्यौहारों में महाशिवरात्रि (mahashivratri festival) का पर्व भगवान शिव को समर्पित है। जो हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। जबकि अन्य मान्यता के अनुसार इसी तिथि को सृष्टि का प्रारंभ हुआ था।

साल 2024 में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। अगर आप इस खास मौके पर भगवान शिव (lord shiva) का आशीर्वाद पाना चाहते है। तो आप अपनी राशि के अनुसार पूजा करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के अभिषेक भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं शुभ फल पाने के लिए राशि अनुसार आपको शिवलिंग पर किन चीजों से अभिषेक करना चाहिए।

Mahashivratri 2024 remedies as per zodiac sign

मेष राशि (Aries sign)

मेष राशि का स्वामी मंगल है। जिसे भगवान शिव का अंश कहा जाता है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अगर मेष राशि वाले शिवलिंग पर गंगाजल और दूध से अभिषेक करेंगे तो उन्हें मनचाहा फल प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपको भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने के लिए शहद, चीनी और मीठे चावल की खीर जैसे मीठे प्रसाद का भोग लगाना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus sign)

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों को जीवन की सारी तकलीफें दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर दही और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। जबकि दही और घी से अभिषेक और पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

मिथुन राशि (Gemini sign)

मिथुन राशि, जिनके स्वामी बुध है, इन जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बेल पत्र और लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा शहद से अभिषेक करने से भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसके अलावा शीघ्र फल की प्राप्ति के लिए गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer sign)

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। जो कि भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय है। कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि पर दूध अर्पित करना चाहिए। इस दिन अगर आप भोलेनाथ को सफेद रंग की वस्तुएं अर्पित करते है तो आपको मनोकामना पूरी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo sign)

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको शहद और गुड़ का भोग लगाना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo sign)

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है और जीवन में सभी बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव को बेल पत्र और शहद से रूद्राअभिषेक करना चाहिए।

तुला राशि (Libra sign)

तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। महाशिवरात्रि पर भोलेबाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको भगवान शिव को दूध, दही, शहद, देसी घी से अभिषेक करना चाहिए और गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio sign)

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भाग लेकर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करें। जो लोग जॉब और बिजनेस में सफलता पाने चाहते है उन्हें महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को लाल फूल चढ़ाने चाहिए।

धनु राशि ( Sagittarius sign)

धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। उन्हें मुख्य रूप से भगवान शिव को चंदन पाउडर और पीले रंग के कपड़े और पीले फूलों के साथ देसी घी से अभिषेक करना चाहिए।

मकर राशि ( Capricorn sign)

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। मकर राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर पूजा करने से दुगुना फायदा मिल सकता है। यानि इस दिन पूजा करने से शनिदेव और महादेव दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आपको महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगाजल, गाय का दूध अर्पित करना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius sign)

कुंभ राशि के जातक महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को शहद का भोग लगाएं, और बेर का फल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से धन के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces sign)

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बादाम, बेल पत्र और पीले फूल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से लंबी आयु, ऐश्वर्य, समृद्धि और धन का आशीर्वाद मिलता है।

I'm a blogger having interests in Health and foods, life style, kids, astrology, cinema, and sports I shares my insights on these topics through my multi-niche blog. I holds a master's degree in journalism and has experience in news anchoring and content writing. Outside of work, I enjoys reading, traveling, cinema, cooking, and learning new skills.

1 thought on “Mahashivratri-2024: राशि अनुसार करें महादेव की पूजा, हर इच्छा होगी पूरी”

Leave a Comment