नवरात्रि 2024: ये बात सभी अच्छे से जानते है कि नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस समय लोग अपने घरों में कलश स्थापित किए जाते है, 9 दुर्गा का व्रत रखा जाता हैं और कन्याओं को भोजन खिलाकर नवरात्रि का समापन किया जाता हैं।
इन नौ दिनों के दौरान अगर कुछ विशेष मंत्रों का जाप किया जाए तो साधक की हर इच्छा पूरी होती है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे मंत्र (Mantra) बताएंगे, जिनका पूर्ण श्रद्धा से जापकर परम शक्तियों को पाया जा सकता है।
मंत्र क्या है
मंत्रों (Mantra) में असीम ताकत होती है, जो आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला सकते है। मंत्रों में एक ऐसी आध्यात्मिक ऊर्जा होती है जो सर्वशक्तिमान ईश्वर में ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। ऐसा कहा जाता है मंत्र दैवीय कंपन्नव उत्पैन्न करते है।
इन मंत्रों की कंपन ब्रह्मांड में गूंजती हैं और जब हम इनका जाप करते हैं तो ये हमें मानसिक शांति और खुशी प्रदान करते है।
देवी मंत्र (devi mantra) सिद्धि मंत्र के रूप में जाने जाते है एवं प्रत्येक देवी मंत्र ऊर्जा और शक्ति से भरा है । जब देवी के मंत्रों का सच्चीा भक्ति के साथ जाप किया जाता है तो शुभ परिणाम मिलते है। ये मंत्र (mantra) आपको सभी मुसीबतों से निजात दिलाते हैं और सफलता की ओर अग्रसर करते हैं। सभी मंत्र सर्वशक्तिमान द्वारा प्रकट किए जाते हैं।
इस नवरात्रि के दौरान आपकी हर इच्छा पूरी करने के लिए प्रत्येक देवी के कुछ विशेष मंत्र (devi mantra) नीचे दिए गए हैं-
मां दुर्गा स्तुति मंत्र( Maa durga mantra)
• ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।
• ऊं ह्रीं दुं दुर्गाय नम:
• ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नमः
मां दुर्गा स्तुति मंत्र( Maa durga mantra) का जाप करने से ताकत, शक्ति, सुरक्षा, सेहत, संपत्तिा, विजय, ज्ञान, दुश्मशनों का नाश, समस्यािओं की समाप्ति, सुखी वैवाहिक जीवन, इच्छित फल की प्राप्ति और चहुं ओर सफलता की प्राप्ति होती है।
मां लक्ष्मी मंत्र ( Maa laxmi mantra)
• ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।
• ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा |
• ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: |
धन, भौतिक लाभ, व्यापार या पेशे में सफलता, बीमारियों और चिंताओं को समाप्त करने, संरक्षण, सुंदर पत्नी का साथ पाने , सुखी विवाहिक जीवन और चहूं ओर सफलता पाने के लिए मां लक्ष्मी के मंत्रों ( Maa laxmi mantra) का जाप करें ।
मां सरस्वती स्तुति मंत्र (Maa saraswati mantra)
• ॐ सरस्वत्यै नमः
• या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
• सरस्वती नमस्तुभ्यं, वरदे कामरूपिणी । विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा ।
ज्ञान, परीक्षा में सफलता, आनंद और समस्त प्रकार की सफलता पाने के लिए मां सरस्वती के मंत्रों (Maa saraswati mantra) का जाप करें।
मां काली के शक्तिशाली मंत्र (Maa kali mantra)
• ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं स्वाहा |
• ॐ क्रीं ह्रुं ह्रीं हूँ फट् |
• ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रुं ह्रुं क्रीं क्रीं क्रीं |
सेहत, शक्ति, संरक्षण, दुश्मनों का नाश, गंभीर समस्याओं का हल और सभी जगह सफलता पाने के लिए मां काली (Maa kali mantra)
के इन मंत्रों का जाप करें।
देवी बगलामुखी मंत्र (Devi baglamukhi mantra)
ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय,जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:।
दुश्मनों को पराजित करने , भयंकर शक्ति, विजय, प्रसिद्धि, तंत्रबाधा और दुश्मनों के वार को निरस्त करने एवं सभी प्रकार की सफलता पाने के लिए देवी बगलामुखी के इन मंत्रों (Devi baglamukhi mantra) का जाप करें।
जाप कैसे करें
स्थाकपना से लेकर देवी के विसर्जन तक बेहतर परिणाम पाने के लिए उपरोक्ति मंत्र का कोई भी व्यणक्ति 108 बार जाप स्नाकन करने के बाद और भोजन करने से पहले कर सकता है। अन्यत दिनों में प्रतिदिन 9 बार सुबह और 9 बार शाम को सभी प्रकार की खुशियां पाने के लिए उपरोक्त मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्रों का जाप करते समय किन बातों का ध्यान रखें
मंत्रों (mantra) का जाप करते समय पूर्व दिशा की ओर मुंह रखें। ऐसा करने से विशेष फल मिलता है। वहीं 108 बार मंत्र का जाप करने से ये सिद्ध मंत्र बन जाता है। मंत्र का जाप करते समय तेल का दीपक जलाएं। अगर संभव हो तो देवी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करें। अंत में, जब जप समाप्तस हो जाए, तो अपनी आंखें बंद कर कुछ मिनटों के लिए बैठे और मां को उसके असीम स्नेनह के लिए धन्यंवाद ज्ञापित करें।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य किसी भी धार्मिक विधि, परंपरा, या रीति-रिवाज का समर्थन या विरोध करना नहीं है। यदि आपको किसी विशेष पूजा विधि या मंत्र का उच्चारण सही ढंग से करने के बारे में संदेह हो, तो कृपया किसी ज्ञानी पुरोहित या धार्मिक विद्वान से परामर्श करें। इस लेख का उपयोग पूरी तरह से पाठक की जिम्मेदारी पर निर्भर करता है। हम किसी भी प्रकार की त्रुटि या भूल के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
1 thought on “नवरात्रि 2024: किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते है ये मंत्र”