Makar sankranti 2025: वर्ष 2025 की शुरुआत के साथ ही त्यौहार का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बात करें साल के पहले बड़े फेस्टिवल मकर संक्रांति 2025 (Makar sankranti 2025) की, तो इस साल ये त्यौहार 14 जनवरी को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य मकर राशि में 8 बजकर 45 मिनट पर प्रवेश करेंगे।
इस दिन कुछ विशेष योग भी बनने जा रहे है। जिसमें दान-पुण्य कर आप मनचाहा फल प्राप्त कर सकते है। ज्योतिष विद्धानों की मानें तो अगर इस दिन राशि के अनुसार दान करते हैं तो साल भर घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2025 की मकर संक्रांति पर कौन-सा विशेष योग (Makar Sankranti 2025 Shubh Yog) बनने जा रहा है। इसके अलावा इस दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान देने से शुभ फल प्राप्त होगा।
मकर संक्रांति 2025 शुभ योग (Makar Sankranti 2025 Shubh Yog)
हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति 2025 (makar sankranti 2025) 14 जनवरी 2025 को माघ मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि पर मंगलवार के दिन है। इसी के साथ पुष्य नक्षत्र का भी संयोग है। इससे इस दिन स्वग्रही मंगल पुष्य योग या भोम पुष्य योग बन रहा है, जिससे मकर संक्रांति का महत्व बढ़ गया है। इस दिन 19 साल बाद दुर्लभ संयोग पुष्य में संक्रांति पर आसमान लाल हो जाएगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दिन विकास संबंधी कार्य और खरीदारी से उन्नति, जबकि दान, पुण्य आध्यात्मिक कार्यों से अक्षय पुण्य फल प्राप्त होगा।
मकर संक्रांति 2025 के दिन राशि (Zodiac sign) अनुसार करें दान…
- मेष राशि (Aries sign) का स्वामी मंगल होता हैं, ऐसे में मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़ और मसूर की दाल दान करना चाहिए।
- वृषभ राशि (Taurus sign) का स्वामी शुक्र होता हैं। इसलिए वृषभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन दूध और दही की बनी हुई चीजों का दान करना चाहिए।
- मिथुन राशि (Gemini sign) का स्वामी बुध है। ऐसे में अगर मकर संक्रांति के दिन मिथुन राशि के जातक तिल के लड्डू दान करेंगे तो इससे उन्हें सुख-संपत्ति प्राप्त होगी।
- कर्क राशि (Cancer sign) का स्वामी चंद्रमा होता हैं, इसलिए कर्क राशि के जातक मकर संक्रांति पर शुभ फल की प्राप्ति के लिए तिलकुट दान करें।
- सिंह राशि (Leo sign) का स्वामी सूर्य होता हैं. इसलिए मकर संक्रांति के दिन सिंह राशि के जातकों को तांबे के बर्तन में तिल या गुड़ की बने लड्डू को दान करना चाहिए।
- कन्या राशि (Virgo sign) का स्वामी बुध होता हैं, इसलिए कन्या राशि के जातकों को हरी चीजों का दान करना चाहिए। तो अगर आप मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करते है तो आपको विशेष फल की प्राप्ति होगी।
- तुला राशि (Libra sign) का स्वामी शुक्र होता हैं, इसलिए तुला राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन दूध, दही से बनी चीजों का दान करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि (Scorpio sign) का स्वामी मंगल होता हैं, इसलिए वृश्चिक राशि वालों को शुभ फल पाने के लिए मकर संक्रांति के दिन मसूर की दाल की खिचड़ी दान करनी चाहिए।
- धनु राशि (Sagittarius sign)का स्वामी गुरु होता हैं, इसलिए मकर संक्रांति के दिन धनु राशि के जातकों को पीले चंदन के साथ तिल और गुड़ के बने लड्डू दान करने चाहिए।
- मकर राशि (Capricorn sign) का स्वामी शनि होता हैं, इसलिए मकर संक्रांति के दिन मकर राशि के जातकों को सरसों का तेल और काले तिल का लड्डू दान करना चाहिए।
- कुंभ राशि (Aquarius sign) के स्वामी शनि ही होते हैं। ऐसे में कुंभ राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन सरसों का तेल या तिल के लड्डू दान करना शुभदायी साबित होगा।
- मीन राशि (Pisces sign) के स्वामी गुरु होते हैं, इसलिए मकर संक्रांति के अवसर पर मीन राशि वाले पीले चंदन के साथ खिचड़ी, मूंगफली, पपीता, तिल या गुड़ के लड्डू दान करें। ऐसा करने पर आपके जीवन में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।
निष्कर्ष: यदि आप मकर संक्रांति के पर्व पर राशियों के मुताबिक वस्तुओं का दान करते हैं, तो मकर संक्रांति पर मिलने वाले फल का महत्व दोगुना हो जाता है। उम्मीद है हमारा ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा।