मकर संक्रांति पर बन रहे है ये शुभ योग, सुख-समृद्धि पाने के लिए राशि अनुसार करें दान

Pooja Joshi

Updated on:

Makar Sankranti 20224

Makar sankranti 2024 date and time

वर्ष 2024 की शुरुआत हो चुकी है। जिसके साथ ही त्यौहार का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बात करें साल के पहले बड़े फेस्टिवल मकर संक्रांति 2024 (Makar sankranti 2024) की, तो ये 15 जनवरी को देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस साल सूर्य भगवान मकर राशि में 15 जनवरी को सुबह 9 बजकर 15 मिनट में प्रवेश करने जा रहे हैं।
इस दिन कुछ विशेष योग भी बनने जा रहे है। जिसमें दान-पुण्य कर आप असीम फल की प्राप्ति कर सकते है। ज्योतिष विद्धानों की मानें तो अगर इस दिन राशि के अनुसार दान करते हैं तो साल भर घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 की मकर संक्रांति पर कौन-सा विशेष योग (Makar Sankranti 2024 Shubh Yog) बनने जा रहा है। और इस दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान करना शुभकारी साबित होगा।

मकर संक्रांति 2024 शुभ योग (Makar Sankranti 2024 Shubh Yog)

मकर संक्रांति (makar sankranti 2024) पर पुण्य काल योग का निर्माण हो रहा है। यह योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, महापुण्य काल योग भी इस दिन बनने वाला है, जो कि सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 9 बजे यह शुभ योग समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा, इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर होगा। इन शुभ मुहुर्त के दौरान मकर संक्रांति की पूजा करना शुभदायी होगा।

मकर संक्रांति 2024 के दिन राशि (Zodiac sign) अनुसार करें दान…

मेष राशि (Aries sign) के स्वामी मंगल होते हैं, इसलिए मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़ और मसूर की दाल दान करने से पुण्य मिलेगा।


वृषभ राशि (Taurus sign) के स्वामी शुक्र होते हैं। इसलिए वृषभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए दूध और दही की बनी हुई चीजों को दान करें।


मिथुन राशि (Gemini sign) का स्वामी बुध है। ऐसे में अगर मकर संक्रांति के दिन मिथुन राशि के जातक तिल के लड्डू दान करेंगे तो इससे उन्हें विशेष पुण्य मिलेगा।


कर्क राशि (Cancer sign) के स्वामी चंद्रमा होते हैं, इसलिए कर्क राशि जातक मकर संक्रांति पर पुण्य फल की प्राप्ति के लिए तिलकुट दान करें।


सिंह राशि (Leo sign) के स्वामी सूर्य होते हैं. इसलिए मकर संक्रांति के दिन सिंह राशि के जातकों को तांबे के बर्तन में तिल या गुड़ की बने लड्डू को दान करना चाहिए।


कन्या राशि (Virgo sign) के स्वामी बुध होते हैं, इसलिए कन्या राशि के जातकों को हरी चीजों का दान करना चाहिए। अगर आप मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करते है तो आपको विशेष फल की प्राप्ति होगी।


तुला राशि (Libra sign) के स्वामी शुक्र होते हैं, इसलिए तुला राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन दूध, दही से बनी चीजों का दान करना चाहिए।


वृश्चिक राशि (Scorpio sign) का स्वामी मंगल होता हैं, इसलिए वृश्चिक राशि वाले मकर संक्रांति के दिन मसूर की दाल की खिचड़ी दान करें, इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।


धनु राशि (Sagittarius sign) के स्वामी गुरु होते हैं, इसलिए मकर संक्रांति के दिन धनु राशि के जातक पीले चंदन के साथ तिल और गुड़ के बने लड्डू को दान करें।


मकर राशि (Capricorn sign) के स्वामी शनि होते हैं, इसलिए मकर संक्रांति के दिन मकर राशि के जातक सरसों का तेल और काले तिल का लड्डू दान करें। इससे साल भर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती रहेगी।


कुंभ राशि (Aquarius sign) के स्वामी शनि ही होते हैं। ऐसे में कुंभ राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन सरसों का तेल या तिल के लड्डू दान करना शुभदायी साबित होगा।


मीन राशि (Pisces sign) के स्वामी गुरु होते हैं, इसलिए मकर संक्रांति के खास मौके पर मीन राशि वाले पीले चंदन के साथ खिचड़ी, मूंगफली, पपीता, तिल या गुड़ के लड्डू दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।

सारांश: यदि आप मकर संक्रांति के पर्व पर राशियों के मुताबिक वस्तुओं का दान करते हैं, तो मकर संक्रांति पर मिलने वाले फल का महत्व दोगुना हो जाता है। उम्मीद है हमारा ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

I'm a blogger having interests in Health and foods, life style, kids, astrology, cinema, and sports I shares my insights on these topics through my multi-niche blog. I holds a master's degree in journalism and has experience in news anchoring and content writing. Outside of work, I enjoys reading, traveling, cinema, cooking, and learning new skills.

Leave a Comment