महाशिवरात्रि से लेकर होली तक मार्च 2024 में मनाएं जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार

Pooja Joshi

Festivals in March 2024

Festivals in march 2024

साल 2024 का तीसरा महीना यानि मार्च शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है। जिसके साथ ही महाशिवरात्रि (Maha shivratri 2024) , होलिका दहन (Holika dahen 2024), होली (Holi 2024), विजया एकादशी (Vijaya ekadashi 2024) और फाल्गुन अमावस्या (Falgun amavasya 2024) जैसे कई प्रमुख व्रत और त्यौहार आने वाले है।
मार्च के इस महीने में पड़ने वाले व्रत त्यौहार में सबसे पहले आएगी विजया एकादशी। जिसके बाद महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्यौहार भी इस महीने में मनाए जाएंगे। ऐसे में हम कह सकते है कि त्यौहार और व्रत के हिसाब से मार्च 2024 (month of march) का ये महीना बेहद खास रहने वाला है।

2024 मार्च महीना सनातन धर्म के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत ही खास रहने वाला है। क्यूंकि मार्च में ही रमजान महीने (Ramzan maah) की शुरुआत होने वाली है। आइए जानते है मार्च 2024 में कौन-कौन से त्यौहार किस-किस तारीख को मनाए जाएंगे:

तिथिदिन त्योहार 
1 मार्च 2024 शुक्रवारयशोदा जयंती
3 मार्च 2024रविवारशबरी जयंती, भानु सप्तमी
4 मार्च 2024सोमवारजानकी जयंती
6 मार्च 2024बुधवारविजया एकादशी
8 मार्च 2024शुक्रवारमहाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू
10 मार्च 2024रविवारफाल्गुन अमावस्या
12 मार्च 2024मंगलवारफुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
13 मार्च 2024बुधवारविनायक चतुर्थी
14 मार्च 2024गुरुवारमीन संक्रांति
20 मार्च 2024बुधवारआमलकी एकादशी
22 मार्च 2024शुक्रवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 मार् 2024रविवारहोलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
25 मार्च 2024सोमवारहोली (धुलेंडी), चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण
26 मार्च 2024मंगलवारचैत्र माह शुरू
27 मार्च 2024बुधवारहोली भाई दूज
28 मार्च 2024गुरुवारभालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
30 मार्च 2024शनिवाररंग पंचमी

विजया एकादशी (Vijaya ekadashi 2024)

मार्च महीने में 6 तारीख को विजया एकादशी है, इस दिन बुधवार है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना करने से सभी दुख और दरिद्रता दूर होकर जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही विजया एकादशी व्रत का पालन करने से नाम के अनुरूप सभी कार्यों में विजय प्राप्त होती है। विजय एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की उपासना का भी विधान है।

महाशिवरात्रि (Maha shivratri 2024)

साल 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च को है, इस दिन शुक्रवार है। ये पर्व शिवभक्तों के लिए खास़ है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिवजी और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है।
साथ ही कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन की गई उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। इस दिन व्रत और रुद्राभिषेक का भी विशेष महत्व है।

फाल्गुन अमावस्या (Falgun amavasya 2024)

10 मार्च 2024 यानि रविवार को फाल्गुन अमावस्या मनाई जाएगी। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या को देवी-देवताओं की पूजा करने और पवित्र नदियों में स्नान करने से भक्त और उनके पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्हें जीवन में सभी दुख, गरीबी और तकलीफों से मुक्ति मिलती है। ये दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए किए जाने वाले दान, व्रत, तर्पण, श्राद्ध आदि के लिए भी शुभ माना जाता है।

आमलकी एकादशी (Amalaki ekadashi 2024):

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। इस बार ये 20 मार्च 2024, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा का विधान है. ऐसा माना जाता है कि आंवले को भगवान विष्णु ने वृक्ष के रूप में प्रतिष्ठित किया था। मान्यता है कि जो इस एकादशी पर श्रीहरि को आंवला अर्पित करता है उसे मोक्ष प्राप्त होता है।

होलिका दहन (Holika dahan 2024)

24 मार्च 2024 को होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को अग्नि में जलाने की मान्यता है। होलिका के अगले दिन ही होली मनाई जाती है। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

होली (Holi 2024)

रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को मनाया जाएगा। यह त्यौहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। पूरे देश में यह दिन बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते है।

रमजान का महीना (Ramzan 2024)

हिन्दू धर्म के अलावा ये महीना मुस्लिम समुदाय के लिए भी खास रहने वाला है। क्यूंकि इसी महीने से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है। हालांकि रमजान महीना कब से शुरू हो रहा है – (Ramzan 2024) ये चांद निकलने पर निर्भर है। यानि अगर चांद 10 मार्च को निकलता है तो 11 मार्च को रमजान महीने का शुरुआत हो जाएगा। और अगर रमजान 11 मार्च को शुरू हो जाएगा तो 9 अप्रैल इसका अंतिम दिन होगा।

I'm a blogger having interests in Health and foods, life style, kids, astrology, cinema, and sports I shares my insights on these topics through my multi-niche blog. I holds a master's degree in journalism and has experience in news anchoring and content writing. Outside of work, I enjoys reading, traveling, cinema, cooking, and learning new skills.

Leave a Comment