Navratri 2024 Day 8
मां शक्ति के नौ रूपों में आठवां रूप देवी महागौरी (Maa mahagauri) का है। शारदीय नवरात्रि 2024(Navratri 2024 Day 8) में महागौरी की पूजा 10 oct, गुरूवार को होगी। इस लेख में हम मां महागौरी की उत्पत्ति के साथ, मां महागौरी के मंत्र (Maa mahagauri mantra) और मां महागौरी की आरती (Maa mahagauri aarti) के बारे में बताने वाले है।
मां महागौरी देती है धन-वैभव
मां महागौरी (Maa mahagauri) का सांसारिक रूप में स्वरूप बहुत ही उज्जवल , कोमल , सफेदवर्ण तथा चंद्रमा के समान सफेद है। चारों भुजाओं से युक्त इस देवी के एक हाथ में त्रिशूल , दूसरे हाथ में डमरू हैं। ये गायन संगीत की प्रिय देवी है , जो सफेद वृषभ यानि बैल पर सवार है। ये सफेदवस्त्र पहने हुए है। अपने भक्तों के लिए यह अन्नपूर्णा स्वरूप है। यह धन-वैभव और सुख-शान्ति की अधिष्ठात्री देवी है।
ऐसे नाम पड़ा गौरी
मां महागौरी भक्तों को दिखाती है सही दिशा
2024 महाष्टमी, दुर्गाष्ठमी
मां महागौरी मंत्रः (Maa mahagauri mantra)
ओम महागौरियेः नमः, इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥
सर्वसङ्कट हन्त्री त्वंहि धन ऐश्वर्य प्रदायनीम्।
ज्ञानदा चतुर्वेदमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्॥
सुख शान्तिदात्री धन धान्य प्रदायनीम्।
डमरूवाद्य प्रिया अद्या महागौरी प्रणमाम्यहम्॥
त्रैलोक्यमङ्गल त्वंहि तापत्रय हारिणीम्।
वददम् चैतन्यमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्॥
नवरात्रि के आठवें दिन का रंगः गुलाबी
नवरात्रि के आठवें दिन का प्रसादः मिठाई जैसे मलाई बर्फी, पेडा, रसमलाई, एवं दूध व फल से निर्मित मिठाई
महागौरी की आरती (Maa mahagauri aarti)
जय महागौरी जगत की माया । जय उमा भवानी जय महामाया ॥
हरिद्वार कनखल के पासा । महागौरी तेरा वहा निवास ॥
चंदेर्काली और ममता अम्बे, जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे ॥
भीमा देवी विमला माता, कोशकी देवी जग विखियाता ॥
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥
सती (सत) हवन कुंड में था जलाया। उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥
तभी माँ ने महागौरी नाम पाया। शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता। माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो॥
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। uvthepeople.com लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।