नवरात्रि 2024: 9 दिनों का शक्ति पर्व – तिथियां, शुभ मुहूर्त, महत्व और अचूक उपाय

Pooja Joshi

Navratri 2024
Spread the voice

Navratri 2024

शारदीय नवरात्रि 2024 (Navratri 2024) का पर्व नजदीक है, जिसको लेकर लोगों में अभी से उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। देवी दुर्गा की भक्ति और आराधना का ये एक ऐसा समय होता है , जिसमें कुछ विशेष पूजा-अर्चना कर हम अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त कर सकते है।

इस लेख में हम नवरात्रि 2024 की तिथियां, शुभ मुहूर्त, इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व, और कुछ विशेष उपायों बताने वाले है। जिनका पालन कर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर ले जा सकते हैं।

नवरात्रि 2024 की तारीख (Navratri 2024 Dates)

नवरात्रि का पर्व 2024 में 3 अक्टूबर से शुरू होगा। जिसका समापन 11 अक्टूबर को होगा। यह नौ दिनों का पर्व होता है, जिसमें प्रतिदिन देवी दुर्गा के एक रूप की पूजा की जाती है। इस दौरान व्रत, पूजा, हवन और आराधना का विशेष महत्त्व होता है। वर्ष 2024 में मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएगी।

नवरात्रि 2024 के दिन और पूजन:

  • 3 अक्टूबर 2024: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा
  • 4 अक्टूबर 2024: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 5 अक्टूबर 2024: तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 6 अक्टूबर 2024: चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा
  • 7 अक्टूबर 2024: पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा
  • 8 अक्टूबर 2024: छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा
  • 9 अक्टूबर 2024: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा
  • 10 अक्टूबर 2024: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा
  • 11 अक्टूबर 2024: नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा

नवरात्रि 2024 घट स्थापना मुहूर्त:

नवरात्रि के दौरान घट स्थापना (कलश स्थापना) का विशेष महत्व होता है। इसे शुभ मुहूर्त में करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। नवरात्रि 2024 में घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर 2024, सुबह 6:20 से 7:50 बजे तक का है। यानि घटस्थापना के लिए कुल 1 घंटा 06 मिनट का समय मिलेगा।
इसके अलावा, घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त में भी किया जा सकता है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। अगर इन दो शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की जाए तो देवी की कृपा अत्यधिक फलदायी होती है।

नवरात्रि का महत्व:

धार्मिक महत्व: नवरात्रि के समय व्रत, पूजा और हवन करने से समस्त पापों का नाश होता है और भक्त को देवी की कृपा और आर्शीवाद प्राप्त होता है।

आध्यात्मिक महत्व: नवरात्रि का समय साधना और आत्मशुद्धि का होता है। ऐसे में नौ दिनों तक व्रत और पूजा करने से मन शुद्ध होता है और आत्मिक शांति मिलती है।

सांस्कृतिक महत्त्व: नवरात्रि का पर्व समाज में एकता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस खास मौके पर पूरे नौ दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में दुर्गा पूजा, गरबा और डांडिया जैसे सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं।

नवरात्रि 2024 के विशेष उपाय

नौ कन्याओं का पूजन: चूंकि नवरात्रि मां की कृपा पाने के लिए की जाती है, ऐसे में नवरात्रि के अंतिम दिन यानि नवमी के दिन नौ कन्याओं की पूजा और भोजन कराने से देवी प्रसन्न होती हैं। इसे कन्या पूजन कहा जाता है।
नौ दिनों का व्रत: यदि आप संपूर्ण नवरात्रि के दौरान व्रत करते हैं, तो जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं और मनोवांछित कामनाओं की पूर्ति होती है।
लाल वस्त्र चढ़ाना: माँ दुर्गा को लाल वस्त्र अर्पित करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन की प्राप्ति होती है।
चंद्रमा की पूजा: जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उन्हें नवरात्रि के समय माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि यह देवी चंद्रमा से संबंधित हैं और चंद्रमा की स्थिति सुधारने में मदद करती हैं।
हवन: अष्टमी या नवमी के दिन हवन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
नौ कन्याओं का पूजन: चूंकि नवरात्रि मां की कृपा पाने के लिए की जाती है, ऐसे में नवरात्रि के अंतिम दिन यानि नवमी के दिन नौ कन्याओं की पूजा और भोजन कराने से देवी प्रसन्न होती हैं। इसे कन्या पूजन कहा जाता है।
नवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और साधना का समय होता है। 2024 में यह पर्व 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाएगी, जो न केवल जीवन में शांति और समृद्धि लाती हैं, बल्कि मनोवांछित फल भी प्रदान करती हैं। श्रद्धालुओं को इस पर्व के महत्व को समझते हुए इसे भक्ति और आस्था के साथ मनाना चाहिए।

navratri 2024 date panchang
navratri 2024 date ashtami
shardiya navratri 2024 list
navratri 2024 saptami date
navratri 2024 colours
navratri 2024 date in hindi
navratri 2024 date navami
navratri 2024 colours with date

navratri 2024 कब है


Spread the voice

I'm a blogger having interests in Health and foods, life style, kids, astrology, cinema, and sports I shares my insights on these topics through my multi-niche blog. I holds a master's degree in journalism and has experience in news anchoring and content writing. Outside of work, I enjoys reading, traveling, cinema, cooking, and learning new skills.

1 thought on “नवरात्रि 2024: 9 दिनों का शक्ति पर्व – तिथियां, शुभ मुहूर्त, महत्व और अचूक उपाय”

Leave a Comment